- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- स्टैटिक सर्विलांस टीम...
स्टैटिक सर्विलांस टीम के आठ लोगों को निलंबित करते हुए बुधवार को सात को किया गिरफ्तार, इनमें चार पुलिसकर्मी भी हैं जानिए पूरा मामला

फाइल फोटो
जनता से रिस्ता वेबडेसक: चुनाव ड्यूटी में लगी टीम ने वाराणसी के जंसा के कतवारूपुर में कत्था कारोबारी से जांच के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये हड़प लिया। इस मामले में स्टैटिक सर्विलांस टीम के आठ लोगों को निलंबित करते हुए बुधवार को सात को गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार लोगों में बाल विकास विभाग के सीडीपीओ (मजिस्ट्रेट), दरोगा समेत कुल सात लोग शामिल हैं।स्टैटिक सर्विलांस टीम के आठ लोगों को निलंबित करते हुए बुधवार को सात को किया गिरफ्तार, इनमें चार पुलिसकर्मी भी हैं। वहीं जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग को भी पत्र भेजा है। सेवापुरी विधानसभा के लिए नई स्टैटिक सर्विलांस टीम गठित की गई है।भदोही के अहमदगंज स्थित आनंदनगर निवासी वीर चौरसिया सात फरवरी को अपने दोस्त उमेश यादव के साथ कारोबार के सिलसिले में साढ़े आठ लाख नकदी लेकर बाइक से वाराणसी आ रहे थे। जंसा थाना अंतर्गत कतवारूपुर के पास स्टैटिक सर्विंलांस टीम की चेकिंग देख कर कत्था कारोबारी वीर चौरसिया बाइक से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ने लगा।





