उत्तर प्रदेश

UP में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली

jantaserishta.com
24 Nov 2026 10:36 AM IST
UP में पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी, सुरक्षा एजेंसियों में खलबली
x
मचा हड़कंप.
मेरठ: मेरठ पुलिस ने संदिग्ध आतंकी उजैद को मेरठ से गिरफ्तार किया है. उजैद पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी हैंडलर शहजाद भट्टी के संपर्क में था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह पिछले करीब छह महीने से जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी मोहम्मद साजिद के भी संपर्क में था. दोनों की ऑनलाइन बात होती थी.
उजैद पाकिस्तान के मोबाइन नंबर वाले कई लोगों के संपर्क में था. उजैद मरेठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा का रहने वाला है. पुलिस कई दिनों से उजैद की तलाश कर रही थी. पुलिस कार्रवाई की भनक लगने के बाद उजैद और उसका परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया था.
इस मामले की एक अहम कड़ी मोहम्मद साजिद है, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को गिरफ्तार किया था. साजिद सेना पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा था. उजैद साजिद से कहता था कि वो भी फिदायीन हमला करने को तैयार है. मेरठ पुलिस ने सोमवार शाम उजैद को गिरफ्तार किया है.
उजैद से ATS और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने पूछताछ की है. मोहम्मद साजिद पर युवाओं को कट्टरपंथ से जोड़ने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं.
साजिद जम्मू के बठिंडी इलाके में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. साजिद से पूछताछ के दौरान ही मेरठ के उजैद का नाम सामने आया था. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू की थी. सोमवार को उजैद को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story