- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ज्ञानवापी मस्जिद परिसर...
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम हुआ पूरा, शिवलिंग मिलने का दावा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जिले में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वे रविवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया. रविवार को टीम ने बताया था कि दोपहर 12 बजे तक लगभग 65 फीसदी काम पूरा कर लिया गया. ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे आज तीसरे दिन खत्म हो गया है. परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्ष के वकील ने बड़ा दावा किया. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने बताया कि सर्वे के दौरान कुंए के अंदर शिवलिंग मिला है. जिसके बाद अब वह शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं.वहीं सुरक्षा के मद्देनजर ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi Masjid) के आसपास 2 किमी के दायरे में फोर्स तैनात की गई है. कोर्ट ने 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है.
Varanasi | The survey by the Court commission has concluded. We have found conclusive evidence: Sohan Lal Arya, petitioner in the Gyanvapi mosque case pic.twitter.com/9GQ4ZJxNfj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 16, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





