उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे दिन का सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील का बड़ा दावा

jantaserishta.com
16 May 2022 10:45 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद में तीसरे दिन का सर्वे, हिंदू पक्ष के वकील का बड़ा दावा
x

DEMO PIC

वाराणसी: ज्ञानवापी मस्जिद (Gyanvapi masjid survey) का सर्वे आज तीसरे दिन खत्म हो गया है. इस बीच हिंदू पक्ष के वकील ने एक बड़ा दावा किया है. हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन ने दावा किया है कि कुएं के अंदर सर्वे के दौरान शिवलिंग मिला है. विष्णु जैन ने आगे कहा कि अब वे शिवलिंग की प्रोटेक्शन लेने सिविल कोर्ट जा रहे हैं.

इससे पहले सर्वे की टीम जब ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर जा रही थी, तब टीम के सदस्य आर पी सिंह को रोक लिया गया था. उन्हें आज तीसरे दिन के सर्वे में शामिल नहीं होने दिया गया. आर पी सिंह पर सूचनाएं लीक करने का आरोप लगा है. सिंह पर सर्वे की बातों को बाहर बताने के आरोप लगे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, आज सर्वे टीम नंदी के सामने बने कुएं की तरफ बढ़ी. वाटर रेसिस्टेंट कैमरा कुएं में डालकर वीडियोग्राफी भी करवाई गई है. इससे पहले रविवार को हुए सर्वे में पक्षमी दीवार, नमाज स्थल, वजू स्थल, के अलावा तहखाने में भी सर्वे किया गया था.
वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कोर्ट ने 12 मई को बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के लिए नियुक्त किए गए एडवोकेट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को हटाए जाने से इनकार कर दिया था. हालांकि, अदालत ने कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्रा के अलावा विशाल कुमार सिंह को भी कोर्ट कमिश्नर नियुक्त कर दिया था. इसके अलावा अजय सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर बनाया गया था. कोर्ट ने 17 मई तक सर्वे की कार्रवाई पूरी करके रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story