उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी, खोला गया चौथा ताला

jantaserishta.com
15 May 2022 8:59 AM IST
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे जारी, खोला गया चौथा ताला
x

वाराणसी: वाराणसी के श्रृंगार गौरी विवाद में ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे हो रहा है. सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे के लिए वादी और प्रतिवादी पक्ष के साथ ही कोर्ट की ओर से नियुक्त प्रतिनिधियों का दल ज्ञानवापी मस्जिद पहुंच गई है. एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग कोर्ट से खारिज किए जाने के बाद सर्वे का आज दूसरा दिन है.

ताजा जानकारी यह है कि आज चौथा ताला खोला गया है. जिस दरवाजे का यह ताला खोला गया है वो दरवाजा ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे पश्चिमी दीवार पर है. यह दरवाजा साढ़े तीन फीट का दरवाजा है, जिसके जरिए गुंबद तक जाया जा सकता है. आज ठीक 8:00 बजे जब यह सर्वे शुरू हुआ तो मुस्लिम पक्ष ने यह छोटा दरवाजा खोला है और इसके बाद सर्वे के लिए टीम गुंबद के पास पहुंची है. यह दरवाजा हमेशा बंद रहता है लेकिन आज इसे खोला गया.
आज पहले तल्ले पर बनी ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे होगा. उससे सटे कमरे का सर्वे होगा. गुंबद का सर्वे होगा. इसके साथ साथ एक कमरा जिसमें मलबा भरा है उसका भी सर्वे हो सकता है. ज्ञानवापी परिसर की पश्चिमी दीवार का भी सर्वे आज किया जाएगा.
हिंदू पक्ष के वकील विष्णु जैन और हरिशंकर जैन के मुताबिक बहुत सी ऐसी चीजें उन्हें पहले दिन के सर्वे में दिखाई दी हैं जो आज तक लोगों ने नहीं देखी. 1992 के बाद से आज तक कोई भी तहखाने के कमरों में नहीं गया था लेकिन अब सब कुछ सामने आएगा. उम्मीद जताई जा रही है कि सर्वे पूरा होने के बाद इस संबंध में जानकारी निकल कर सामने आ सकती है कि इस दौरान क्या-क्या मिला.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story