उत्तर प्रदेश

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी

Sonam
5 Aug 2023 5:22 AM GMT
ज्ञानवापी परिसर का सर्वे जारी
x

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी के दूसरे दिन का सर्वे शुरू कर दिया है। टीम सुबह करीब आठ बजे ज्ञानवापी पहुंची। सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है। पहले दिन के सर्वे में सात घंटे से ज्यादा समय तक परिसर की आकृति तैयार की है। माप-जोख भी की गई।

आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का बयान

आजमगढ़ से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ भी शनिवार को वाराणसी पहुंचे। ज्ञानवापी पर सीएम योगी के बयान पर उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर आरोप लगाया है तो सच की जांच होनी चाहिए। जो ढ़ाचा पहले था वो अब नहीं है। उसे किसी ने बलपूर्वक तोड़ दिया है। उसी की जांच सर्वे की टीम कर रही है। जांच से सच सामने आएगा, उससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन भी ज्ञानवापी पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज से मैं भी इस सर्वे में भाग लूंगा। एएसआई की टीम सर्वे के दौरान कई बातों का पता लगाएगी। ढांचे के नीचे क्या है और उम्र का भी पता लगाएगी। क्या ये औरंगजेब के समय का है या पहले का। इन सब बातों का खुलासा होगा।

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के दौरान मसाजिद कमेटी के अधिवक्ता भी पहुंच गए हैं। बोले- देखते हैं वहां क्या होता है। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा और हम पूरा सहयोग करेंगे।

Sonam

Sonam

    Next Story