उत्तर प्रदेश

सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की

jantaserishta.com
25 March 2022 4:37 PM IST
सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की
x

लखनऊ: सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की



योगी आदित्यनाथ ने शपथ ले रचा इतिहास
मैं योगी आदित्यनाथ... अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शपथ लेकर भगवाधारी योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी समते 50 हजार से अधिक मेहमानों की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस शपथ के साथ ही योगी के नाम यूपी के कई खास रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं।
37 साल बाद किसी सीएम की वापसी
उत्तर प्रदेश में पिछले 37 साल में सत्ता में वापसी करने वाले योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं। योगी से पहले कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी ने 1985 में यह कारनामा किया था। वह अविभाजित यूपी के सीएम थे और लगातार दो बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। एनडी तिवारी के कार्यकाल के बाद कोई और सीएम सत्ता में वापसी में कामयाब नहीं हुआ था।
यूपी की सत्ता में वापसी करने वाले कुल पांचवें सीएम
एनडी तिवारी से पहले तीन अन्य मुख्यमंत्री भी सत्ता में वापसी कर चुके थे। 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता और 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने में सफल रहे थे। योगी यूपी के 5वें सीएम हैं उन्होंने लगातार दूसरी बार सत्ता संभाली है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story