- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नगर विकास मंत्री से...
उत्तर प्रदेश
नगर विकास मंत्री से मिलकर सुरेन्द्र मैथानी ने कानपुर श्रमिक कालोनी मुद्दे की बात
Shantanu Roy
3 Aug 2022 9:14 AM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। नगर निगम कानपुर द्वारा श्रम विभाग की सरकारी कालोनियों में रहने वाले श्रमिक परिवार का दर्द लेकर भाजपा विधायक सुरेन्द्र मैथानी मंगलवार को लखनऊ स्थित नगर विकास मंत्री के अरविन्द शर्मा से मिले। नगर निगम द्वारा कर लगाये जाने का विरोध जताते हुए श्रमिकों के दर्द को बताया। विधायक ने मंत्री से कहा कि नगर निगम कानपुर ने श्रम विभाग की सरकारी कालोनियों के निवासियों से असंवैधानिक तरीके से टैक्स वसूलने का गैर विधि सम्मत प्रस्ताव भेजने का काम किया है। जिस पर जनता की तरफ से मेरी तर्कपूर्ण एवं ह्यूमन राइट्स के आधार पर भी घोर आपत्ति है।
विधायक ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मंत्री जी कानपुर में मेरे पिता स्व. सच्चिदानंद शर्मा(मैथानी) सन् 1956 में कानपुर आए थे। तब आजाद नगर नवाबगंज में बाईजी के क्वार्टर नाम की कॉलोनी, जो आज भी वहीं पर स्थित है, उसमें उनको एक कमरा एलॉट हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा भी कानपुर के हलीम मुस्लिम में, तत्पश्चात एसडी कॉलेज में,तत्पश्चात डीएवी कॉलेज में पूर्ण करके कानपुर में ही नौकरी प्रारंभ की थी।
विधायक ने मंत्री से निवेदन किया कि स्वामित्व के मामले का शासन के द्वारा निस्तारण उपरांत ही,टैक्स वसूलने पर विचार किया जाना चाहिए। यह निर्णय,कानपुर की आम जनता के ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के तमाम श्रमिक कॉलोनी वासियों को राहत प्रदान करेगा। अन्यथा अनैतिक रूप से कानपुर से उठा हुआ यह विषय, पूरे उत्तर प्रदेश के लोगों को कष्ट देगा। नगर विकास मंत्री ने भरोसा दिया कि इस पर,चर्चा करके,न्याय संगत निर्णय होगा। परंतु फौरी तौर पर मंत्री ने माना कि,स्वामित्व वाली संपत्ति पर ही,टैक्स का निर्धारण होता है।

Shantanu Roy
Next Story