उत्तर प्रदेश

नोएडा में श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने आज बुलाई महापंचायत, कई रास्तों के रूट डायवर्जन

Shantanu Roy
21 Aug 2022 7:36 AM GMT
नोएडा में श्रीकांत त्यागी के समर्थकों ने आज बुलाई महापंचायत, कई रास्तों के रूट डायवर्जन
x
बड़ी खबर
नोएडा। यूपी के नोएडा में महिला से बदसलूकी करने वाले गालीबाज श्रीकांत त्यागी पर केस होने के बाद से उसके समर्थन करने वाला त्यागी समाज अब एकजुट हो गया है। जिसके चलते आज रविवार के दिन त्यागी समाज ने ग्रेटर नोएडा में महापंचायत बुलाई है। इस महापंचायत में यूपी के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी त्यागी समर्थक शामिल होने जा रहे है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी महापंचायत को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बता दें कि श्रीकांत त्यागी को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उसके समर्थकों ने इकट्ठे होकर उसकी गिरफ्तारी का विरोध कर दिया है। समर्थको का कहना है कि 'श्रीकांत ने जितनी गलती की, पुलिस ने उससे कहीं ज्यादा उसको सजा दी। यह सजा उनके परिवार को भी झेलनी पड़ी। श्रीकांत की पत्नी अनु त्यागी तीन दिन तक पुलिस कस्टडी में रहीं।
उनके फ्लैट की बिजली-पानी सप्लाई काट दी गई। मासूम बच्चे तीन दिन तक दहशत में अकेले फ्लैट में रहे। पुलिस ने श्रीकांत को गुंडा करार देते हुए गैंगस्टर लगा दिया।'' इस वजह से उन्होंने ग्रेटर नोएडा के गांव गेझा स्थित रामलीला ग्राउंड में एक महापंचायत बुलाई है। यह महापंचायत रविवार के दिन सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमें समर्थक अपने कुछ मुद्दे रखेगे। इस महापंचायत में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और बिहार तक से त्यागी बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में आएंगे और कई जिलों के लोग तो कल से ही जहां पहुंच गए है। इस महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी त्यागी बिरादरी को समर्थन दिया है। इस महापंचायत को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। भीड़भाड़ के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने आज गेझा-भंगेल की तरफ जाने वाले रास्तों पर रूट डायवर्जन भी किया है और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं इस महापंचायत में शामिल होने वाले लोगों के लिए खाने पीने का भी पूरा इंतजाम किया गया है।
Next Story