उत्तर प्रदेश

ऋषिकेश में डूबे सुनील का नहीं लगा सुराग, परिजनों को वापस लौटने का भरोसा

Shantanu Roy
26 Dec 2022 9:40 AM GMT
ऋषिकेश में डूबे सुनील का नहीं लगा सुराग, परिजनों को वापस लौटने का भरोसा
x
बड़ी खबर
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के मीनाक्षीपुरम निवासी सुनील ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में गंगा में नहाते समय भंवर में डूब गया। इसके बाद दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कसेरूखेड़ा के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील सैनी परिवार के साथ मीनाक्षीपुरम में रहते हैं। उनका छोटा भाई सुनील सैनी ऋषिकेश में रहकर फ्रीलांस फोटोग्राफी करता है।
परिजनों के मुताबिक, वह इन दिनों ऋषिकेश में योगा के फोटो शूट प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बुधवार को वह अपने दोस्त के साथ मुनि की रेती थाना क्षेत्र के तपोवन में साईं घाट पर नहाने गया था। तैरते समय वह भंवर में फंस गया। जिससे वह डूबने लगा। दोस्त ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक वह लापता हो गया। परिजनों को अभी भरोसा है कि सुनील वापस जरूर लौटेगा।
Next Story