- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिन में धूप ने झुलसाया...
उत्तर प्रदेश
दिन में धूप ने झुलसाया शाम को बादलों ने राहत दी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Tara Tandi
11 April 2024 1:16 PM GMT
x
आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम के दो रंग बुधवार को देखने को मिले। सुबह से दोपहर 3 बजे तक तन झुलसाती गर्मी ने पसीने छुड़ाए। वहीं अपराह्न 3 बजे के बाद धूल भरी हवा चली और शहर में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। लोगों ने राहत की सांस ली। बृहस्पतिवार-शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहने, शुक्रवार और शनिवार को बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान मौसम विभाग जता रहा है।
बुधवार को सुबह 10 बजते-बजते सूरज की तपिश बढ़ गई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी बढ़ती गई। दोपहिया वाहन चालक चेहरे, हाथ को कवर करने के लिए मजबूर हुए। हालत यह थी कि ट्रैफिक लाइट 45 सेकंड रुकने में भी लोगों को मुश्किल महसूस हो रही थी।
अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। यह इस साल अप्रैल माह के अधिकतम स्तर 40.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जो सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक रहा।
वहीं न्यूनतम तापमान में भी 0.7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह 20.9 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक था।
हालांकि दोपहर बाद चली हवा और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी ने गर्मी से मामूली राहत दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक शहर में बादल छाएंगे तो वहीं शनिवार और रविवार को बारिश के साथ ही ओले पड़ने की संभावना है।
आज का तापमान (पूर्वानुमान)
अधिकतम तापमान- 39
न्यूनतम तापमान- 23
सूर्योदय- 5:59
सूर्यास्त- 6:40
एक्यूआई- 115
Tagsदिन धूपझुलसाया शामबादलों राहत दीबारिश ओलावृष्टि अलर्टSunny dayscorching eveningclouds relievedrain hail alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story