उत्तर प्रदेश

Sultanpur: सर्प के काटने से युवक की दर्दनाक मौत

Admindelhi1
1 Jun 2025 3:30 PM IST
Sultanpur: सर्प के काटने से युवक की दर्दनाक मौत
x
सुलतानपुर में मचा कोहराम

सुल्तानपुर: धम्मौर थाना क्षेत्र के सरैया बनकेपुर गांव में आटा चक्की पर काम कर रहे युवक की सांप काटने से मौत हो गई। इस घटना से परिवार जनों का रो- रोकर बुरा हाल है। मठिया निवासी जगजीवन यादव (40) चक्की पर नौकरी करते थे। रोज की तरह वह शनिवार को भी काम पर गए थे। शाम को उनके पैर में किसी सांप ने डस लिया। थोड़ी देर बाद में मूर्छित होकर गिर पड़े। लोगों ने उन्हें लेकर स्वशासी मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते वक्त रास्ते में देर रात मौत हो गई।

परिवार में पत्नी एक बेटा व बेटी है। जगजीवन यादव अपने परिवार के अकेले खेवनहार थे। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दे दी गई है।

Next Story