- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: युवक की...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
Tara Tandi
4 April 2025 12:10 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के एक गांव में 26 वर्षीय युवक की हथियारबंद लोगों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव के पास की है जब गांव का ही निवासी राकेश विश्वकर्मा भोजन करने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था।
उसने बताया कि घर से कुछ ही दूर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए हथियारबंद लोगों ने विश्वकर्मा को गोली मार दी। परिजन तथा अन्य ग्रामीणों ने उसे तत्काल कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान विश्वकर्मा ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और प्रथम दृष्टया यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पर भी कई मामले दर्ज हैं।
TagsSultanpur युवकसरेआम गोली मारकर हत्याइलाके मचा हड़कंपSultanpur youth shot dead in publicpanic in the areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





