- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: छत से गिरने...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: छत से गिरने से युवक की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Tara Tandi
13 April 2025 12:29 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की कांशीराम कॉलोनी में कथित तौर पर पत्नी के धक्का देने से छत से गिरकर पति की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात हुई और और परिवार का आरोप है कि पत्नी ने धक्का देकर उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान दिलशाद (40) के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक दिलशाद रायबरेली-बांदा मार्ग पर अमहट में स्थित कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 67 में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे, घटना के बाद परिजन ने उन्हें तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मृतक की बहन सायमा बानो के हवाले से बताया कि दिलशाद ने पत्नी से खाना मांगा था, इसी दौरान पत्नी ने उन्हें छज्जे से धक्का दे दिया। आरोपी शन्नो का कहना है कि उसका पति शराब पीकर आया था और खाना खाने के बाद छत से कूद गया। शन्नो ने कहा कि वह बच्चों के साथ कमरे में थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है।
TagsSultanpur छतगिरने युवक मौतससुराल पक्षहत्या आरोपSultanpur terraceyouth falling to deathin-laws' sidemurder allegationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





