उत्तर प्रदेश

Sultanpur: कुल्हाड़ी से महिला की गला काटकर हत्या

Bharti Sahu 2
11 July 2024 10:28 AM IST
Sultanpur: कुल्हाड़ी से  महिला की गला काटकर हत्या
x
Sultanpur सुल्तानपुर : यूपी के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मगनगंज गांव में महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है थानाक्षेत्र मगनगंज निवासी जरीना(45)पत्नी आजाद रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर लगा कर सोई हुई थी। घर के अन्य सदस्य भी अगल बगल मौजूद थे। सुबह जब परिजन जगे तो जरीना का शव बिस्तर पर खून से लतपथ देखकर दंग रह गए। जिसकी सूचना परिजनों में पुलिस को दी हो सकता है कि जमीनी विवाद को लेकर किसी परिचत ने महिला की हत्या की थी। महिला का सुसुर मौके से फरार बताया जा रहा है।पुलिस परिजनों से बात कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया था। सूचना पर वह लौट रहा है। फिलहाल हत्या किस कारण से हुई और किसने की है। इसकी पुलिस जांच कर रही है
Next Story