उत्तर प्रदेश

Sultanpur : अमृत सरोवर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत

Saba Naaz
15 Aug 2025 5:04 PM IST
Sultanpur : अमृत सरोवर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत
x
sultanpur सुलतानपुर : सुलतानपुर के कुड़वार इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां अमृत सरोवर में डूबने वाले 15 वर्षीय भतीजे को बचाने के चक्कर में उसका चाचा भी डूब गया। दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, रामकुमार अपने भतीजे विनय के साथ बकरी चराने निकले थे। इसी दौरान विनय अमृत सरोवर में नहाने गया और गहरे पानी में डूबने लगा। विनय को बचाने के प्रयास में रामकुमार भी पानी में कूदा लेकिन वह भी डूब गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।Sultanpur : अमृत सरोवर में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत
Next Story