उत्तर प्रदेश

Sultanpur: बेटे ने शराब के नशे में ईंट से मारकर पिता की हत्या की

Admindelhi1
19 May 2025 3:47 PM IST
Sultanpur: बेटे ने शराब के नशे में ईंट से मारकर पिता की हत्या की
x
"पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की"

सुलतानपुर: कोतवाली देहात के केनौरा गांव में इकलौते बेटे ने शराब के नशे में अपने पिता की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पर आराेपित ने बहन को भी ईंट मारकर घायल कर दिया। मृतक की पत्नी विमला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

केनौरा गांव निवासी हृदयलाल (55) रविवार की रात घर में मौजूद थे। उनकी पत्नी किसी काम से घर से बाहर गई थीं। तभी उनका इकलौता बेटा श्रवण नशे की हालत में घर पहुंचा। पिता से विवाद कर ईंट से उन पर हमला कर दिया। पिता की गुहार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची छोटी बेटी अमीषा (18) पर भी श्रवण ने ईंट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसने पिता के सिर पर कई वार कर मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस से हृदयलाल और अमीषा को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हृदयलाल को मृत घोषित कर दिया। अमीषा का इलाज चल रहा है।

लंभुआ क्षेत्राधिकारी ने सोमवार को बताया कि मृतक की पत्नी विमला की तहरीर पर आरोपित बेटे श्रवण के खिलाफ हत्या और हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, श्रवण पहले भी शराब के नशे में घर में हंगामा करता था और कुछ दिन पहले उसने अपनी मां को भी मारा था। मृतक हृदयलाल की कुल पांच संतानें हैं। इनमें चार बेटियां और एक बेटा श्रवण है। बेटी सरोजा (35), मनोजा (32) और मनीषा (24) की शादी हो चुकी है। अमीषा (18) और बेटा श्रवण घर पर ही रहते थे। गांव में इस घटना के बाद से तनाव का माहौल है।

Next Story