उत्तर प्रदेश

Sultanpur: जमीन विवाद के चलते बेटे ने पिता और भाई की हत्या की

Admindelhi1
14 April 2025 4:08 PM IST
Sultanpur: जमीन विवाद के चलते बेटे ने पिता और भाई की हत्या की
x
"परिवार में मचा कोहराम"

सुल्तानपुर: जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र के शहरी गांव में रविवार देर शाम रिश्तों को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जमीन के विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही 70 वर्षीय पिता काशीराम और 40 वर्षीय बड़े भाई सत्य प्रकाश यादव को गोली मार दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों को मर्चरी में रखवाया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि आरोपी अजय यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने में लगी है, वहीं पुलिस अधीक्षक ग्रामीणों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ले रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या पारिवारिक जमीन विवाद के चलते की गई। फिलहाल पुलिस गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए सघन छानबीन कर रही है।

Next Story