- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: दो बाइक की...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: दो बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल
Tara Tandi
17 May 2025 3:44 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम कादीपुर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर पदारथपुर मोड़ पर हुई जब प्रदीप उपाध्याय (57) पांडेबाबा बाजार से अपने घर पदारथपुर जा रहे थे।
थाना प्रभारी श्याम सुन्दर ने बताया कि मोड़ पर मुड़ते समय उपाध्याय की मोटरसाइकिल कादीपुर से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से टकरा गई। उन्होंने बताया कि उपाध्याय समेत दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार बागसराय रायबिगो के निवासी बाबुल पाल (18), विशाल माली (20) और सनोज (18) घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सभी को पहले कादीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया।
चिकित्सकों के अनुसार इलाज के दौरान प्रदीप उपाध्याय की मौत हो गई। बाबुल, विशाल और सनोज की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsSultanpur दो बाइक टक्करएक व्यक्ति मौततीन घायलSultanpur two bikes collideone person deadthree injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





