- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: पुरानी...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: पुरानी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर
Admindelhi1
5 May 2025 3:12 PM IST

x
लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
सुलतानपुर: दुल्लापुर गांव में रविवार रात पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी गई। पीड़ित की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद मुजाहिद पुत्र ईसारत उल्ला के रूप में हुई है, जो घर के बरामदे में सो रहे थे। हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाकर जांघ में गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजनों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना को लेकर घायल के भाई मोहम्मद मुस्तकीम ने गांव के ही मोहम्मद असीर समेत चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Tagsसुलतानपुरदुल्लापुर गांवपुरानी रंजिशअधेड़गोलीहालतगंभीरक्राइम न्यूज़SultanpurDullapur villageold rivalrymiddle agedbulletconditionseriouscrime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





