- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: पूर्वांचल...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, कार पलटने से 11 घायल
Tara Tandi
10 April 2025 6:54 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर । सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बृहस्पतिवार को एक कार के पलट जाने से 11 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दोस्तपुर के थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से एक परिवार ‘अर्टिगा’ कार से अमेठी में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहा था, उसी दौरान चालक शमशेर आलम संतुलन खो बैठा और गाड़ी ‘डिवाइडर (मार्ग विभाजक)’ से टकरा गई। त्रिपाठी के अनुसार इस हादसे में तीन लोग-- मैनुद्दीन (35), जमीला (45) और आफताब आलम (35) गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण ‘यूपीडा’ के कर्मचारियों ने एंबुलेंस से सभी 11 घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर आज्ञाराम यादव ने तीनों गंभीर घायलों को अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार अन्य घायलों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल ले जाया गया।
TagsSultanpur पूर्वांचल एक्सप्रेस-वेबड़ा हादसाकार पलटने 11 घायलSultanpur Purvanchal Expresswaymajor accident11 injured after car overturnsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





