- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: अवैध लकड़ी...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: अवैध लकड़ी माफिया सक्रिय, जिम्मेदार विभाग बेखबर
Tara Tandi
2 May 2025 5:57 PM IST

x
Sultanpur सुल्तानपुर: उत्तरप्रदेश सुल्तानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के भरथीपुर गांव में प्रतिबंधित फलदार पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह लकड़कट आधुनिक पेट्रोल मशीनों से हरे पेड़ों को काटते हुए पाए गए.
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ठेकेदार आम, महुआ और कटहल जैसे फलदार पेड़ों को काटकर पिकअप वाहनों से अड्डों तक पहुंचा रहे हैं। कटी हुई लकड़ियों को जंगल में एक स्थान पर एकत्रित किया जा रहा है. इसके बाद बड़े ट्रक और ट्रालों के माध्यम से इन्हें अन्य राज्यों में भेजा जा रहा है. ग्रामीणों ने इस अवैध कटान का विरोध किया है.
आरोप है कि ठेकेदारों की वन विभाग और पुलिस से मिलीभगत के कारण अधिकारी कार्रवाई से बच रहे हैं. वन क्षेत्राधिकारी भदैया अतुल सिंह ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया गया है.
TagsSultanpur अवैध लकड़ीमाफिया सक्रियजिम्मेदार विभाग बेखबरSultanpur illegal woodmafia activeresponsible department unawareजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





