- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: तेज रफ्तार...
Sultanpur: तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, युवती की मौके पर मौत

सुलतानपुर: जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पिता के अंतिम संस्कार से वापस लाैटते समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को खड़े ट्रक से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार एक युवती की मौत हो गयी। वहीं चार लाेग घायल हो गए। घायलाें का अस्पताल में जारी है और पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की। गोरखपुर के गोला बाजार निवासी दिलीप कुमार गुप्ता (46) अपने परिवार के साथ पिता के अंतिम संस्कार के बाद कार से लखनऊ लौट रहे थे।
उनकी कार आज सुबह जैसे ही दोस्तपुर इलाके के माइल स्टोन 161.4 के पास गुजर रही थी तभी खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एडवोकेट संजय गुप्ता की बेटी दिशा (19) की मौत हो गई। वहीं दिलीप की पत्नी रुचि गुप्ता (41), बेटा स्वास्तिक (16), आदित्य (10) और धर्मेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता (52) घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हाइवे सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल दोस्तपुर पहुंचाया गया।
सुरक्षा अधिकारी ने दोस्तपुर थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल पर सुरक्षा बैरियर लगाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





