- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: शॉर्ट...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, व्यापारी को बड़ा आर्थिक झटका
Tara Tandi
9 Jun 2025 1:29 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। थाना क्षेत्र के हरौरा बाजार में रविवार की आधी रात शॉर्ट सर्किट से जूता-चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई। इस हादसे में दो बाइक सहित लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ। आग इतनी भयंकर थी कि दमकल की दो गाड़ियों को आग पर काबू पाने में दो घंटे से अधिक समय लग गया।
कस्बा निवासी आशीष दीक्षित की "सोनू शू पैलेस" नाम से दुकान उनके आवासीय मकान के अगले हिस्से में स्थित थी। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर खाटू श्याम के दर्शन के लिए बाहर गए थे, जबकि उनका परिवार मकान के ऊपरी हिस्से में सो रहा था। रात करीब 12 बजे अचानक दुकान से धुआं निकलता देख परिवार के सदस्य घबरा गए।
जब तक वे कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाहर निकलने का रास्ता भी आग की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार के सदस्यों को पड़ोसी की छत के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस अग्निकांड में दुकान में रखे करीब 5 लाख रुपये मूल्य के जूते-चप्पल, दो बाइक, एक साइकिल, एक बेड, कीमती कपड़े और बर्तन पूरी तरह जलकर राख हो गए। प्रतिष्ठान मालिक आशीष दीक्षित के अनुसार कुल मिलाकर उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना से पूरे कस्बे में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
TagsSultanpur शॉर्ट सर्किटदुकान लगी आगव्यापारी बड़ाआर्थिक झटकाSultanpur short circuitshop caught firebusinessman suffered huge financial setbackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





