- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: नदी में...

x
Sultanpur सुल्तानपुर : जिले में गोमती नदी के किनारे कुड़वार पुल के नीचे बरासिन ग्राम सभा की तरफ एक शव मिला है। रविवार सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव को देखा. उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को सूचित किया.
ग्रामीणों ने वलीपुर चौकी को इसकी जानकारी दी. चौकी इंचार्ज अनिल सक्सेना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया.
मौके पर मौजूद लोगों ने शव की पहचान की, मृतक की पहचान जीतलाल उर्फ मठलू ओझा के रूप में हुई. वह थाना बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम सभा गोविंदपुर का रहने वाला था. अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चल सकेगा.
TagsSultanpur नदी मिला शवजांच जुटी पुलिसDead body found in Sultanpur riverpolice started investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





