- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: दलित किशोरी...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: दलित किशोरी से बलात्कार, हिरासत में आरोपी
Tara Tandi
23 April 2025 12:00 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर इलाके में घर में घुसकर एक दलित किशोरी से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दलित समुदाय के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत में उसने बताया है कि लगभग एक माह से गांव का ही एक युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था और वह बेटी के साथ अवैध संबध बनाने की कोशिश कर रहा था। शिकायत में कहा गया है कि इस बात की जानकारी होने पर युवक समझाया गया लेकिन वह नहीं माना।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को दोपहर में जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी तभी आरोपी युवक चुपके से घर में घुसा और उसकी बेटी से बलात्कार किया। शिकायत के अनुसार, उसी समय लड़की की मां वहां पहुंची जिसने युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उसे जाति सूचक अपशब्द कहे, जान से मारने की धमकी दी और भागने की कोशिश की। शिकायत में कहा गया है कि तब तक लड़की का पिता भी मौके पर पहुंच गया और उसने पुलिस को बुलाया जिसने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
TagsSultanpur दलित किशोरी बलात्कारहिरासत आरोपीSultanpur dalit teen rapedaccused in custodyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





