- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: प्रेम संबंध...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: प्रेम संबंध से नाराज़ पिता ने युवक को उतारा मौत के घाट
Tara Tandi
28 July 2025 5:13 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले में एक व्यक्ति ने बेटी से मिलने आए उसके कथित प्रेमी और साथी किशोर पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस के अनुसार घटना रविवार रात लगभग 11 बजे कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया गोलपुर की है जहां एक लड़की से उसका प्रेमी व एक अन्य किशोर साथी मिलने आए थे तभी लड़की के पिता घनश्याम ने दोनों पर चाकू से प्रहार कर दिया।
उसने बताया कि इस हमले में गांव बेरामरूफ निवासी संजय निषाद (16) की मौत हो गई व कुणाल (22) घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रेमी कुणाल का लड़की से लंबे समय से प्रेम प्रसंग था। थाना प्रभारी श्याम सुंदर ने बताया कि मृतक संजय के पिता सुनील की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है और आरोपी घनश्याम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
TagsSultanpur प्रेम संबंधनाराज़ पितायुवक उतारा मौत घाटSultanpur love affairangry fatheryoung man killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





