- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सुलतानपुर: ज्वेलरी शॉप...
उत्तर प्रदेश
सुलतानपुर: ज्वेलरी शॉप से डेढ़ करोड़ रुपये के आभूषण लूटने के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
3 Sept 2024 12:30 PM IST

x
सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक सर्राफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात की लूट के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मंगलवार की भोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में तीनों लुटेरों के साथ-साथ एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमेन वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भोर करीब साढ़े तीन बजे कोतवाली नगर के इमिलिया में तीन लोगों को घेरकर उन्हें रोकने की कोशिश की।
इस पर उन्होंने पुलिस पर गोलियां चलायीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान तीनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गये। मुठभेड़ में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के सिपाही शैलेश राजभर के भी पैर में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि बदमाशों की शिनाख्त सचिन सिंह, पुष्पेंद्र और त्रिभुवन के रूप में हुई है। तीनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी सिपाही का भी उपचार कराया जा रहा है।
Tagsसुलतानपुरज्वेलरी शॉपडेढ़ करोड़आभूषणलूटनेआरोपीगिरफ्तार Sultanpurjewellery shop1.5 crorejewelleryrobberyaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





