उत्तर प्रदेश

Sultanpur: शादी से पहले हादसा: करंट लगने से बड़ी बहन की मौत

Tara Tandi
19 April 2025 5:07 PM IST
Sultanpur: शादी से पहले हादसा: करंट लगने से बड़ी बहन की मौत
x
Sultanpur सुल्तानपुर: उत्तरप्रदेश सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के भवानी शिवपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, छोटी बहन की शादी में आई 35 वर्षीय मंशा देवी की करंट लगने से मौत हो गई. घटना 19 अप्रैल की है, जब राम प्रकाश की बेटी की शादी की विदाई की तैयारियां चल रही थीं. मंशा देवी, जो जामों की रहने वाली थीं, अपनी बहन की शादी में आई थीं. दुर्भाग्यवश, उन्होंने अनजाने में ई-रिक्शा की चार्जिंग पर लगी बैटरी का तार पकड़ लिया. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई, मंशा देवी पांच बहनों में सबसे बड़ी थीं. उनके दो बच्चे हैं – 10 वर्षीय बेटी सोनाक्षी और 5 वर्षीय बेटा शिवांश.
घटना की सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, शादी का माहौल जो एक दिन पहले खुशियों से भरा था, अचानक मातम में बदल गया, परिवार में चारों तरफ कोहराम मच गया है, रिश्तेदार और परिवार के सदस्य रो-रोकर बुरा हाल है.
Next Story