- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: कुंभ से...
Sultanpur: कुंभ से अयोध्या जाते समय पंजाब के श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से हुई मौत

सुलतानपुर: प्रयागराज कुंभ में स्नान कर अयोध्या जा रहे पंजाब के एक श्रद्धालु की रास्ते में हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। यह घटना शनिवार रात अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर कटका के पास हुई। रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ने इसकी पुष्टि की।
राजकुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत: मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर जिले के गढ़शंकर निवासी राजकुमार कंडा (55) के रूप में हुई। वह अपने साथियों के साथ ट्रैवलर वाहन से प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए जा रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।
समधी ने बुलवाई एम्बुलेंस, अस्पताल में हुई पुष्टि: उनके समधी प्रेम कुमार ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद राजकुमार को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक वैभव शर्मा ने बताया कि मृत्यु का कारण हृदय गति रुकना था।
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, और प्रशासन आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर रहा है।





