उत्तर प्रदेश

Suicide: युवक ने यमुना नदी में लगाई कूदकर दी जान

Sanjna Verma
16 Aug 2024 11:13 AM GMT
Suicide: युवक ने यमुना नदी में लगाई कूदकर दी जान
x
नोएडा Noida: नोएडा में एक युवक ने अपनी बहन और जीजा के सामने ओखला बैराज से यमुना नदी में कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है जब दिल्ली के अली गांव निवासी दीपक चौहान (29) ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। Sector-126 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि गोताखोरों की मदद से बृहस्पतिवार शाम उसका शव बरामद किया गया।
उन्होंने कहा, ‘‘दीपक के छलांग लगाने के दौरान उसकी बहन और जीजा वहीं पर मौजूद थे। दोनों उसे समझाने का भी प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना और यह कदम उठाया।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि कथित आत्महत्या के कारण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Next Story