- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सदर बाजार थाना क्षेत्र...

x
मेरठ। मेरठ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेगम पुल के करनावल होटल में युवक ने आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की खबर मिलते ही होटल में हड़कंप मच गया है। जानकारी तब हुई जब सुबह चेक आउट के समय आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद होटल द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच की। मिली जानकारी के अनुसार, कल रात 8:00 बजे युवक ने होटल में कमरा लिया था। पुलिस के अनुसार, मृतक नरेश कुमार बागपत का रहने वाला था। जिसने खुद को सिर में गोली मारकर सुसाइड किया है। मृतक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम कर जांच करने में जुटी है। ये मामला मेरठ के थाना सदर के बेगम पुल का है।

Admin4
Next Story