उत्तर प्रदेश

खुदखुशी: छप्पर की बल्ली में फंदा लगा किसान ने दी जान

Suhani Malik
1 Aug 2022 8:46 AM GMT
खुदखुशी: छप्पर की बल्ली में फंदा लगा किसान ने दी जान
x

ब्रेकिंग न्यूज़: डेरापुर। गलुवापुर गांव में रविवार को घर में रखे छप्पर की बल्ली में फंदा डालकर किसान ने जान दे दी। सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घर पहुंचकर जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गलुवापुर गांव निवासी बुद्ध प्रकाश (55) किसान थे। बेटे मुकेश, गोपी प्राइवेट नौकरी करते हैं। छोटा बेटा गोविंद गांव में रहकर खेती में हाथ बटाता है। कुछ दिन पूर्व बुद्ध प्रकाश की पत्नी गुड्डी देवी मायके उमरी बुजुर्ग चली गई थी। इससे बुद्ध प्रकाश घर में अकेला था। गोविंद अपनी पत्नी के साथ घर के सामने फूस का घर बनाकर रहता है। रविवार देर शाम गोविंद घर पहुंचा और पिता को आवाज दी।

कोई जवाब नहीं मिलने पर अंदर जाकर देखा तो छप्पर की बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से पिता का शव लटका मिला। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। शव को फंदे से उतार कर पुलिस को सूचना दी। वहीं थाना प्रभारी गंगा सिंह व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फंदा लगाने की वजह साफ नहीं हुई है। उधर, मायके में पति की मौत की खबर पाकर गुड्डी देवी सन्न रह गई। वह बिलखने लगी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे लेकर ससुराल पहुंचे।

Next Story