उत्तर प्रदेश

लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या

AJAY
31 July 2022 9:53 AM GMT
लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर की आत्महत्या
x
पढ़े पूरी खबर
अयोध्या। पूराकलंदर की ग्राम पंचायत सरियावां मजरे मिश्रौली गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने खुद को गोली मार ली। उन्हें गंभीर स्थिति में स्वजन जिला अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई है।
गांव निवासी 47 वर्षीय अफसर जावेद उर्फ सिप्पू पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। इन दिनों वह प्रापर्टी डीलिंग का भी काम करते थे। कुछ दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की वजह से उनका उपचार भी चल रहा था। रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्होंने अपने कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुन कर परिवार के सदस्य कमरे में पहुंचे तो खून से लथपथ उनका शव जमीन पर पड़ा था, जिसकी सूचना पुलिस को देकर तत्काल स्वजन ग्रामीणों के सहयोग से उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पूराकलंदर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारण की जांच की जा रही है। अभी तक सिर्फ डिप्रेशन से आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta