- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- समाजवादी नेता...
उत्तर प्रदेश
समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का आकस्मिक निधन
Admin Delhi 1
22 Jan 2023 12:01 PM GMT
![समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का आकस्मिक निधन समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का आकस्मिक निधन](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/22/2462821-31-e1674370661878-600x330.webp)
x
बस्ती: वरिष्ठ समाजवादी नेता जीतेन्द्र पाल के पिता विरेन्द्र पाल का उनके पैतृक गांव मथौली में सुबह 80 साल की अवस्था में आकस्मिक निधन हो गया। इस खबर से पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीयजनों में शोक व्याप्त है। लोग पीड़ित व शोकाकुल परिजनों को ढांढस देने पहुंच रहे हैं। जीतेन्द्र पाल ने बताया कि शुक्रवार शाम तक वे स्वस्थ थे। रोज की तरह भोजन इत्यादि लेकर सोये और सुबह अचानक उनका निधन हो गया। उन्होने बताया कि रविवार को सुबह 9.00 बजे अिंतम संस्कार के लिये उन्हे अयोध्या के पवित्र सरयू नदी के किनारे मुक्तिघाट पर ले जाया जायेगा। विरेन्द्र पाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। अभी हाल ही में जीतेन्द्र पाल की माताजी का भी स्वर्गवास हुआ था।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story