उत्तर प्रदेश

होटल में नाच रहे व्यक्ति की अचानक मौत

Rani Sahu
2 Sep 2022 11:19 AM GMT
होटल में नाच रहे व्यक्ति की अचानक मौत
x
मौत कब किसको अपने आगोश में ले ले यह कोई नहीं कह सकता। ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना बरेली से सामने आई है जहां होटल में नाच रहे एक व्यक्ति की अचानक से मौत हो गई। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है जहां बीती रात एक होटल में पार्टी चल रही थी पार्टी के दौरान एक व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 45 साल थी वह अपनी मस्ती में डांस कर रहा था। कुछ लोग उसकी वीडियो भी बना रहे थे।
तभी अचानक वह नाचते-नाचते नीचे गिर गया। जिससे वहा हडकंप मच गया। आनन- फानन में लोगों ने वहां डॉक्टर को बुलाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम मृतक प्रभात कुमार था जो आईवीआरआई में टेक्निकल सहायक पद पर तैनात था।
पार्टी में मौजूद लोगों ने बताया कि वह अपने किसी करीबी की जन्मदिन पार्टी में आया था। वह इतना अच्छा डांस कर रहा था कि लोग उसके डांस को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। तभी अचानक यह बड़ा हादसा हो गया। वहां मौजूद लोग जब तक यह समझ पाते की क्या हुआ है तब तक प्रभात की मौत हो चुकी थी।
Next Story