उत्तर प्रदेश

श्रेय लेने की ऐसी होड़: एक दिन में एक ही सड़क का दो बार हुआ शिलान्या, बीजेपी नेताओं का काम

jantaserishta.com
3 Dec 2021 9:08 AM IST
श्रेय लेने की ऐसी होड़: एक दिन में एक ही सड़क का दो बार हुआ शिलान्या, बीजेपी नेताओं का काम
x
जानें मामला.

मेरठ: चुनाव नजदीक क्या आया, श्रेय लेने की होड़ लग गई है। मेरठ में सड़क एक, दिन भी एक और शिलान्यास दो-दो बार। पहले नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य व भाजपा पार्षद दीपिका गुप्ता ने सुबह शिलान्यास किया तो दोपहर में मेयर सुनीता वर्मा ने नारियल फोड़ा और फीता भी काट दिया।

मामला वार्ड-15 अंतर्गत बागपत रोड से शेखपुरा से लगे 50 फुटा रोड का है। गत दिनों 15वें वित्त आयोग में इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव पास हुआ। गुरुवार सुबह साबुन गोदाम की भाजपा पार्षद और नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य दीपिका गुप्ता ने महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने नारियल फोड़ कर शिलान्यास कर दिया। इस मौके पर भाजपा नेता अमित मूर्ति, सचिन गुप्ता, ऋषभ, देबू सिंघल समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे।
वहीं, दोपहर में मेयर सुनीता वर्मा ने पार्षद कुलदीप और अन्य लोगों के साथ फिर उसी सड़क का शिलान्यास किया। मेयर ने भी नारियल फोड़ा। फीता काटकर कार्य का शुभारंभ कराया। मेयर ने सड़क का पैदल भ्रमण भी किया। इस दौरान पार्षद नरेश, एक्सईएन विकास कुरील, जेई राजेन्द्र आदि भी मौजूद रहे। एक दिन में दो-दो बार शिलान्यास को लेकर क्षेत्र में चर्चा खूब हो रही है। लोग कह रहे हैं कि शिलान्यास तो हो गया अब सड़क बन जाए तो बात बने।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story