- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- खेत में पानी देने गए...
उत्तर प्रदेश
खेत में पानी देने गए सुभाष पर हमला, कमर में लगी गोली, हालत गंभीर
Saba Naaz
24 Jun 2025 7:46 PM IST

x
Meerut मेरठ : मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के गांव जानी खुर्द में सोमवार देर रात किसान सुभाष(51) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह रात में खेत में पानी चलाने के लिए गया था, उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने पीछे से कमर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद किसान मौके पर पहुंचे और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल सुभाष को अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे आयुष की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
घटना के बाद एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और आपसी विवाद की संभावनाओं को खंगाला जा रहा है।
TagsखेतसुभाषहमलागोलीFieldSubhashattackbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





