- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya में यातायात...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya में यातायात पुलिस में उपनिरीक्षक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका
Tara Tandi
11 Nov 2024 12:40 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या । यातायात पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात योगेंद्र प्रसाद (54) की सोमवार भोर मौत हो गई। वह मूल रूप से देवरिया जनपद के निवासी थे तथा यहां रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आवास में रह रहे थे। जिला अस्पताल में मृत घोषित किए जाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है तथा मामले की जानकारी परिवार को दी है।
बताया गया कि यातायात उपनिरीक्षक योगेंद्र प्रसाद रविवार की रात अपने पुलिस लाइन स्थित आवास में सोए थे। सोमवार की भोर उनको सीने में दर्द तथा बेचैनी की शिकायत हुई तो साथ रहे उपनिरीक्षक रमेश सिंह ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। भोर में 5:20 बजे जिला अस्पताल ले जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हृदयाघात से मौत की आशंका जताई है।
उप निरीक्षक की मौत के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों तथा देवरिया निवासी उनके परिवार को दी गई है। सूचना पर परिजन अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है एसपी यातायात अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
TagsAyodhya यातायात पुलिसउपनिरीक्षक मौतहार्ट अटैक आशंकाAyodhya Traffic PoliceSub Inspector diessuspected to be a heart attackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





