उत्तर प्रदेश

देवबंद दारुल उलूम का छात्र गिरफ्तार, एटीएस ने किया ये खुलासा

jantaserishta.com
29 April 2022 11:18 AM IST
देवबंद दारुल उलूम का छात्र गिरफ्तार, एटीएस ने किया ये खुलासा
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने देवबन्द दारुल उलूम के एक छात्र को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया छात्र बांग्लादेशी बताया जा रहा है. आरोप है कि वह फर्जी दस्तावेजों के जरिये देवबंद में पढ़ाई कर रहा था. इसके साथ ही देवबंद में 2015 से फर्जी कागजों के जरिये रह रहा था.

देर रात सहारनपुर एटीएस टीम ने देवबंद दारुल उलूम जाकर वहां के रूम नम्बर 61 से गिरफ्तार किया. ATS द्वारा गिरफ्तार छात्र के कब्जे से बांग्लादेशी पासपोर्ट, करेंसी व फर्जी दस्तावेज मिले हैं. आरोपी छात्र तल्हा के मोबाइल से जिहादी वीडियो भी मिले हैं. आरोपी छात्र के पास से सहारनपुर व मेघालय के कुछ दस्तावेज भी मिले हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story