- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Bareilly में छात्रा से...
उत्तर प्रदेश
Bareilly में छात्रा से छेड़छाड़, पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को दबोचा
Tara Tandi
23 Jun 2025 2:08 PM IST

x
Bareilly बरेली । कोचिंग से घर जा रही छात्रा के साथ बाइक सवार शोहदे ने अश्लील हरकतें की और भाग गया। छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार रात आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय छात्रा शनिवार दोपहर 3:30 बजे कोचिंग पढ़कर अपने घर जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवक रोड पर पहले बाइक लेकर आगे चला जाता है और बाद में वापस आकर छात्रा को सामने से छूता है और छात्रा के विरोध पर भाग जाता है।
पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी का नाम मुसब्बिर है और वह कमलनयनपुर का निवासी है। इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मुसब्बिर कर्मचारीनगर क्षेत्र में स्थित कश्मीरी कोठी के पीछे कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के दाहिने पैर में घुटने के पास लगी और वह गिर गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा और खोखा और एक कारतूस बरामद किया है। घायल को जिला अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया है।
TagsBareilly छात्रा छेड़छाड़पुलिस मुठभेड़आरोपी दबोचाBareilly student molestedpolice encounteraccused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





