उत्तर प्रदेश

पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर

Admindelhi1
22 Sept 2026 5:38 PM IST
पिकअप की टक्कर से छात्र की मौत, साथी की हालत गंभीर
x
गुलरिहा में पिकअप हादसा, छात्र की मौत से मातम

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलरिहा पुलिस चौकी के निकट मंगलवार लगभग सुबह 8 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप ने कालेज के पास खड़े दो छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। गम्भीर घायलों को उपचार हेतु रायबरेली जनपद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरे छात्र का उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

विवेक 18 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद निवासी भूप खेड़ा को उसका चचेरा भाई राकेश पुत्र उदय भान बाइक से कालेज छोड़ने आया था। अभी बाइक सवार गुलरिहा गांव में श्री गणेशराम इंटर कॉलेज के सामने मौरावां-गुरुबखगंज मार्ग पर थे, वहीं गांव निवासी कक्षा 11 के छात्र दुर्गेश (17) पुत्र सूर्यपपाल मिल गया। जिस पर दोनों छात्र बात करने लगे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार पिकप संख्या यूपी 35 सीटी 8379 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु परिजन पड़ोसी जिला रायबरेली के जिला अस्पताल ले गए। जहा डाक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे छात्र का उपचार चल रहा है। घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप चालक शराब के नशे में था। उसकी गाड़ी से शराब की बोतल और डिस्पोजेबल ग्लास भी मिले हैं।

चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि पिकअप चालक और वाहन को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। दोनों पुलिस की हिरासत में हैं। मृतक छात्र का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Story