उत्तर प्रदेश

हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने खा लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Tara Tandi
13 May 2024 4:53 PM IST
हाईस्कूल में फेल होने पर छात्रा ने खा लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती
x
बरेली : बरेली में एक छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि हाईस्कूल में फेल होने पर छोटी बहन के चिढ़ाने पर बड़ी बहन ने मां से शिकायत की थी। मां ने उल्टा उसे ही डांट दिया, जिससे छात्रा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र के बानखाना की रहने वाली 17 वर्षीय साहिबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साहिबा ने बताया कि रविवार रात छोटी बहन परी उसे हाईस्कूल में फेल होने पर चिढ़ा रही थी। गुस्से में उसने इसकी शिकायत मां बबली से की। साहिबा ने बताया कि मां ने उल्टा उसे ही डांट दिया।
गुस्से में आकर साहिबा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई। परिवार के लोग एंबुलेंस की मदद से उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
Next Story