उत्तर प्रदेश

छात्र ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी

Admin4
4 July 2023 11:27 AM GMT
छात्र ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी
x
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के बिड़ला सी हास्टल के कमरा नम्बर 321 में रहनेवाले MA द्वितीय वर्ष के छात्र जितेंद्र कुमार ठाकुर (23) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर उसके साथियों ने दरवाजा तोड़कर उसके जीवित होने की उम्मीद में शव को फंदे से उतारा लेकिन मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी, लंका थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही छात्र के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उसकी मौत से हास्टल परिसर में शोक छा गया है।
बताया जाता है कि जितेंद्र मध्य प्रदेश के सुरेंद्र कुमार ठाकुर का बेटा था। कला संकाय में हिंदी साहित्य का होनहार छात्र रहा। माता का नाम सुनीता ठाकुर है। बताया जाता है कि हास्टल के छात्रों ने देखा कि देर शाम तक उसके कमरे का दरवाजा नही खुला। इसके बाद उन्होंने करीब 15 मिनट तक दरवाजा खटखटाया। जब नही खुला तो दोस्तों ने खिड़की से झांका। देखा कि पंखे से फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटक रही थी। यह देखते ही छात्र परेशान हो गये। उसके जीवित होने की उम्मीद में दरवाजा तोड़ दिया और उसे फंदे से उतारा। लेकिन काफी देर हो चुकी थी।
सूचना पर प्राक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी पहुंचे। हास्टल के वार्डेन भी आए। पुलिस ने मौके की जांच कर शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही जितेंद्र के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दे दी गई है। परिवार वाले बीएचयू के लिए रवाना हो गये है। फिलहाल उसका शव मर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस परिवारवालों का इंतजार कर रही है। छात्र स्वभाव से भी अच्छा और मिलनसार रहा। कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नही मिला। उसकी खुदकुशी की वजह रहस्यमय बनी हुई है।
Next Story