उत्तर प्रदेश

पटाखे बनाते समय फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट

Admin4
20 Aug 2023 9:12 AM GMT
पटाखे बनाते समय फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट
x
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। फैक्ट्री से संबंधित जानकारी ली। मौके पर पहुंचे स्वामी ने लाइसेंस दिखाया। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में पटाखा फूट गया था। फिलहाल, बड़ा हादसा होने से टल गया है।
बमनपुरी स्टेडियम के पास मुन्ना की पटाखा बनाने की फैक्ट्री है, जिसमें शनिवार की दोपहर बम बनाते समय पटाखा फूट गया। जिससे मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मच गई। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंची।
यहां फैक्टरी में दो दर्जन से अधिक मजदूर कार्य करते हैं। थाना गंज इंस्पेक्टर लव सिरोही ने बताया कि विस्फोट होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। कोई हताहत नहीं हुआ है। बड़ा हादसा होने से टल गया।
Next Story