उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर ट्राली और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 15 घायल

Shantanu Roy
23 Aug 2022 12:28 PM GMT
ट्रैक्टर ट्राली और कार के बीच हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत और 15 घायल
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें एक ट्रैक्टर ट्राली और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर हालत में घायल हो गए है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जब इस हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बता दें कि यह घटना जिले के देवबंद तहसील के पास रोहाना टोल प्लाजा के पास की है। यहां पर प्लाजा से दो किलोमीटर पहले एक ट्रैक्टर ट्राली को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए है। इस हादसा के बाद वहां हड़कंप मच गया है। हादसे के तुरंत बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मृतकों का पंजीकृत कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लजाया गया है।
पुलिस ने की मामले की जांच
इस घटना की जांच कर रहे जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पुलिस 6 एम्बुलेंस के साथ पहुंची। जिसके के बाद पहले घायलों को उपचार के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और फिर मामला दर्ज कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी पीड़ितों और मृतकों के परिजनों को दी गई। जिसके बाद उन लोगों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया गहरा दुख व्यक्त
राज्य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। सहारनपुर के जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि देवबंद तहसील के पास रोहाना टोल प्लाजा से दो किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्राली को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे ट्राली पलट गई। इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story