उत्तर प्रदेश

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 160 बिजलीघरों पर लगे ताले

Admin4
2 Dec 2022 10:56 AM GMT
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल 160 बिजलीघरों पर लगे ताले
x
यूपी के जनपद मेरठ में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से 160 बिजली घरो पर ताले लग गए है आपको बता दे की फाल्ट होने से जहां शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई तो वहीं हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में 24 घंटे से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। उपभोक्ता मीटर संबंधी व अन्य विद्युत संबंधी कार्य कराने के लिए परेशान घूमते रहे। कैश काउंटर पर बिल जमा नहीं किए गए और न ही समय से फाल्ट ठीक किए गए। उधर, हजारों कर्मचारियों ने संविदाकर्मियों को साथ लेकर ऊर्जा भवन में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया। विद्युत कर्मचारियों ने 29 नवंबर से ऊर्जा भवन में प्रदर्शन शुरू किया था। दो दिन लगातार धरना प्रदर्शन करने के बाद तीसरे दिन बृहस्पतिवार को सभी कर्मचारी एकजुट हो गए। किसी भी बिजलीघर पर शहर और देहात में कार्य नहीं किया गया। शहर के 52 और पूरे जिले में करीब 160 बिजली घरों पर कर्मचारियों ने कार्य नहीं किया।
बता दे की पूरे प्रदेश में कर्मचारियों की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके बावजूद शीर्ष प्रबंधन उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रहा है। अब कर्मचारी जेल भरो आंदोलन की तैयारी करेंगे। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं। वहीं अध्यक्षता इंसीपी सिंह ने की आरए कुशवाहा, केके सारस्वत, केके तेवतिया, निखिल कुमार, अमित खारी, मुकेश यादव, आशुतोष शर्मा, विवेक सक्सेना, भूपेंद्र सिंह, प्रियव्रत शर्मा समेत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शन में 1200 कर्मचारियों के साथ जिले भर से 1365 संविदा कर्मचारी भी पहुंचे।
Next Story