- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Badaun में अवैध कटान...
उत्तर प्रदेश
Badaun में अवैध कटान पर सख्ती, वन विभाग की कार्रवाई में बड़ी कामयाबी
Tara Tandi
20 May 2025 2:42 PM IST

x
Badaun बदायूं : पेड़ों के अवैध कटान के खिलाफ वन विभाग ने अभियान शुरू किया है। सोमवार को उसहैत क्षेत्र में काटी गई हरी लकड़ी से भरी ट्राली को टीम ने कब्जे में लिया।
वन कर्मियों को सोमवार को अवैध कटान के बारे में सूचना मिली। टीम ने मौके पर लकड़ी से भरी ट्राली पकड़ ली। टीम ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि पिछले साल जहां पौधरोपण हुआ था उस जगह पर पौधे देखे जा रहे है। कितने पौधे नष्ट हो गए और कितने बचे हैं उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है। रेंजर और अन्य कर्मचारी अवैध कटान रोकने के लिए रात में भी गश्त कर रहे है।
सहसवान के जंगल में अवैध कटान की सूचना पर टीम ने मौके पर जांच की। मालपुर ततेरा वन क्षेत्र में किए गए पौधरोपण को देखा। टीम ने बताया कि जिस स्थान पर पौधे नष्ट हो रहे हैं वहां फिर से पौधरोपण किया जाएगा। इसी तरह कादरचौक और दातागंज रेंज में अवैध कटान रोकने को गश्त की जा रही है।
डीएफओ प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि अभियान के पहले दिन ही लकड़ी से भरी एक ट्रॉली पकड़ी है। अभियान के दौरान ग्राम प्रधानों का सहयोग लिया जाएगा। ग्रामीणों की मदद से अवैध कटान रोकने के प्रयास किए जाएंगे। अभियान 30 जून तक जारी रहेगा।
TagsBadaun अवैध कटान सख्तीवन विभाग कार्रवाईबड़ी कामयाबीBadaun: Strict action against illegal fellingforest department actionbig successजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





