उत्तर प्रदेश

CM की सख्त कार्रवाई, पूर्व डीएम निधि केसरवानी को किया सस्पेंड

jantaserishta.com
4 May 2022 4:15 PM IST
CM की सख्त कार्रवाई, पूर्व डीएम निधि केसरवानी को किया सस्पेंड
x

नई दिल्ली: गाजियाबाद में भूमि अधिग्रहण मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम योगी ने गाजियाबाद की तत्कालीन डीएम निधि केसरवानी को निलंबित कर दिया है. इसको लेकर विभागीय कार्रवाई करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

सीएम योगी ने भूमि अधिग्रहण में अनियमितता बरतने पर गाजियाबाद की तत्कालीन डीएम, अनुभाग अधिकारी और्र समीक्षा अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं. गाजियाबाद की तत्कालीन डीएम अभी दिल्ली में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पद पर तैनात हैं. इसके अलावा दोषियों पर कार्रवाई करने के भी आदेश दिए गए हैं. इन अधिकारियों के अलावा अनुसचिव नियुक्ति विभाग के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. यूपी सरकार इस कार्रवाई की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजेगी. योगी सरकार ने यह एक्शन जांच रिपोर्ट होने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर लिया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story