- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida में आंधी-तूफान...
उत्तर प्रदेश
Noida में आंधी-तूफान से तबाही, 2 साल के मासूम समेत तीन की मौत
Tara Tandi
22 May 2025 12:36 PM IST

x
Noida नोएडा । गौतम बुद्ध नगर जिले में बुधवार को आंधी और तेज बारिश के कारण दो वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आंधी के कारण नोएडा में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही और सड़क पर पेड़ों, बिजली के खंभों एवं मोबाइल फोन के टावर गिरने के कारण कई जगहों पर यातायात बाधित हुआ।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आंधी के कारण सूरजपुर थाना क्षेत्र के ओमीक्रॉन तीन सेक्टर में स्थित ‘मिगसन अल्टिमो सोसाइटी’ में 22वीं मंजिल पर रखी लोहे की एक ग्रिल गिरने से पार्क में टहल रहीं सुनीता नाम की 50 वर्षीय एक महिला और दो वर्षीय उनके नाती की मौत हो गई।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘एनटीपीसी टाउनशिप’ में टहल रहे रामकृष्ण नाम के एक अन्य व्यक्ति के ऊपर एक पेड़ टूट कर गिर गया जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आंधी और बारिश के कारण कम से कम तीन अन्य लोगों के घायल की जानकारी मिली है। प्रवक्ता ने बताया कि तेज आंधी एवं बारिश के कारण बुधवार को कई जगह यातायात बाधित हो गया और बिजली कटौती से भी लोग परेशान रहे।
TagsNoida आंधी-तूफान तबाही2 साल मासूमतीन मौतNoida storm devastation2 year old innocentthree deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





